यातायात व्यवस्था धड़ाम, शहर में लगा भीषण जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में ट्रेफिक व्यवस्था मंगलवार को धाराशायी हो गयी। यातायात कर्मियों की लापरवाही से रोडवेज बस स्टेंड से लेकर आवास विकास तिराहे तक दोपहर में लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गो की पटरियों पर लोगो के वाहन खडे़ होने के बाद भी यातायात कर्मियों ने वाहनों को हटाने का प्रयास नहीं किया। इसी का नतीजा रहा कि लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ा। शहर में यातायता व्यवस्था पिछले काफी समय से बिगड़ी है। तिराहे चौराहे पर जो यातायात व्यवस्था की निगरानी को लगाये गये हैं उनकी लापरवाही का ही नतीजा है कि आए दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टेंड के सामने बेतरतीव खडे़ वाहनों और डग्गामार वाहनों ने व्यवस्था खराब कर रखी है। मंगलवार को रोडवेज बस स्टेंड से लेकर बढ़पुर देवी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.