सराईकेला, मई 17 -- यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने कसी कमर -वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष जांच अभियानसरायकेला,संवाददाता। पुलिस ने सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में सरायकेला-टाटा-राजनगर मार्ग में अवैध और खतरनाक तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य सड़कों और संवेदनशील चौराहों का जायजा लिया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया। पुलिस ने मौके पर ही कई वाहनों का चालान काटा और जुर्माना वसूला।कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस ने बताया कि सड़कों के किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाह...