बदायूं, मई 13 -- कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सात इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। वहीं एक इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही अब यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को प्रभारी सम्मन सेल से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि सुरेंद्र कुमार सागर को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया है। मनोज कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, राजेंद्र सिंह पुंडीर को पुलिस लाइन से प्रभारी आरटीसी और अवधेश कुमार मिश्रा को थाना बिनावर में ही अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- छह दारोगा सहित दस पुलिस पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.