प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। यातायात लेखा कार्यालय को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के शिफ्ट किए जाने के विरोध में गुरुवार को कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि अचानक कार्यालय में ताला लगवाने की कार्रवाई की गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। इसको लेकर उत्तर मध्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल मंत्री सभाजीत चौबे ने किया। प्रदर्शन में महामंत्री रूपम पांडेय, मंडल प्रभारी श्यामजी शुक्ला, संयुक्त मंत्री सत्यम गुप्ता, संतोष शर्मा, अजय सिंह, अजय मिश्रा, ज्ञानेंद्र यादव, सुशील ओझा, प्रभात कुमार आदि कर्मचारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...