रामपुर, जनवरी 1 -- हुनर हाट में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने गुरूवार को सड़क सुरक्षा माह का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में यातायात नियमों के अनुपालन के लिए रैली निकालकर शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...