कन्नौज, दिसम्बर 1 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में नवंबर माह के दौरान संचालित यातायात जागरूकता अभियान भले ही पूरे जोर-शोर से चला हो, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े बताते हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर चुनौतियां अभी भी गंभीर हैं। पूरे माह स्कूलों में ट्रैफिक क्लास, बाजारों और चौराहों पर जागरूकता रैलियाँ, हेलमेट चेकिंग, रिफ्लेक्टर वितरण और सड़कों पर सुरक्षा संदेशों के माध्यम से लोगों को नियम पालन के लिए प्रेरित किया गया। इसके बावजूद लोगों के व्यवहार में अपेक्षित बदलाव देखने को नहीं मिला। 1 से 30 नवंबर के बीच जिले में 34 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए। आंकड़ों से साफ है कि तेज रफ्तार, अनियंत्रित ओवरटेकिंग और रात के समय बिना संकेत वाले वाहनों की मौजूदगी अधिकांश दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह रहीं। कई हादसों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.