चंदौली, मई 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर टीआई सुरेंद्र नाथ यादव एवं थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की। इस दौरान शमशेर ब्रिज से लेकर बीपी सिंह तिराहा तक लगने वाले जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों एवं व्यापारियों ने संयुक्त रूप से सर्वे किया और समाधान के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते वाहनों के दबाव एवं अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए जल्द ही प्रभावी कदम उठाने की बात कही गई। इसमें टोटो वाहनों के लिए विशेष डायवर्सन व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। इसके अलावा पटरी पर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करने, पटरी पर बाइक को आड़ा तिरछा खड़ा करने वालों के विरुद्ध कार्रव...