हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। शहर के नुमाइश चौराहा पर यातायात बूथ के निकट सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में एक युवक ने जमकर हंगामा कर दिया। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के ठेके पर पहुंचा। अचानक वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज करने लगा। उसके शोर-शराबे से आसपास के दुकानदार और राहगीर परेशान हो गए। जब कुछ लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि बढ़ते हंगामे से नाराज दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने गुस्से में युवक की पिटाई कर दी। मारपीट से कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...