देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। जिसमें नियमों का पालन न करने वाले 119 वाहनों का ई- चालान एवं 26 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें शहर के भटवलिया चौराहा, सुभाष चौक एवं बस स्टैंड सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले, बिना हेलमेट, तीन सवारी बाइक से चलने वालों, बिना फिटनेस एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाले ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...