यातायात पुलिस ने लौटाया गुम हुआ मोबाइल
पटना, मार्च 18 -- पटना में यातायात पुलिस ने बुधवार को एक युवक का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके मालिक को वापस सौंप दिया। बताया गया कि नालंदा निवासी नवल तांती का मोबाइल स्टेशन गोलंबर के पास कहीं खो गया था। परेशान होकर उन्होंने वहां तैनात यातायात पुलिस कर्मियों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही एएसआई कुंदन कुमार सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई शुरू की। तकनीक और स्थानीय सक्रियता के समन्वय से गुमशुदा मोबाइल को खोज निकाला गया। इसके बाद एएसआई ने नवल तांती को उनका मोबाइल सही-सलामत सौंप दिया। अपना फोन वापस पाकर उन्होंने पटना पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.