चंदौली, फरवरी 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सुरक्षित सफर, सुरक्षित परिवार के लिए यातायात पुलिस की ओर से 'ऑपरेशन ट्रैवल सेफ' अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। गंजी प्रसाद तिराहे पर अभियान चलाकर सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के साथ ही हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर के कुशल निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी (यातायात) एवं निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव प्रभारी यातायात ने यातायात पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन च...