पीलीभीत, मई 25 -- दो दिन तक जिले के बीसलपुर और गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित दो टोल प्लाजा पर ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात तक वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 81 वाहन चालकों के चालान किए और उनके ऊपर तीन लाख 64हजार रुपये का जुर्माना डाला गया। इसके अलावा नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक वाहन को सीज भी किया गया। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस ने किए 81 वाहनों के चालान यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न के खिलाफ हुई कार्रवाई 180 वाहनों का चालान यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर चला विशेष अभियान, 51 चालक नशे में मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...