किशनगंज, जनवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार प्रेरित किया जाता है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट लगाकर व यातायात नियमों का पालन कर बाइक चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी। एसपी सागर कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे तो दुर्घटना से बचाव होगा। साथ ही यातायात नियमों के तहत ट्रिपल लोडिंग बाइक नहीं चलाएंगे। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुव्यस्थित बनाए रखने के लिए किए गए विशेष अभियान ने साल 2025 में बड़ा असर दिखाया है। बीते एक वर्ष 2025 में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 2 करोड़ 60 हजार 600 रुपए जुर्म...