मैनपुरी, मार्च 16 -- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात पुलिस ने जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने 187 चालान भी किए। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में एएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शहर के ईशन नदी तिराहे व कुरावली मोड़ पर सघन चेकिंग की। बिना हेलमेट, तीन सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए चेतावनी दी। चेकिंग के दौरान कुल 187 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें बिना हेलमेट और तीन सवारी के 70 चालान किए गए। अन्य धाराओं में 117 चालान किए गए। नियमों की अनदेखी करने पर...