चम्पावत, जून 5 -- सतीश जोशी, चम्पावत। यातायात पुलिस को दो नई बुलेट मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। एसपी रेखा यादव ने निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद को वाहन सुपुर्द करते हुए हरी झंडी दिखाकर यातायात प्रबंधन कार्य को रवाना किया। इन आधुनिक वाहनों के माध्यम से यातायात पुलिस अब नगर क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर अधिक प्रभावी ढंग से यातायात संचालन कर सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...