बिजनौर, फरवरी 26 -- होली के मददेनजर व शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 600 वाहनों के चालान किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चला रहे 10 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी रवि नैन के नेतृत्व में जजी चौक, शास्त्री चौक, रोडवेज चौराहा, सिविल लाइन, सेंट मेरी चौक और बैराज रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और कागजात अधूरे होने जैसे मामलों में चालान काटे। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में 10 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वा...