संभल, मई 25 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के तत्वाधान में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी ने पालिकाध्यक्ष के साथ यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। फव्वारा चौक पर रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय के साथ मिलकर यातायात सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पटका और छाता देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी राहगीरो की सुविधा के लिए तपती धूप में खड़े होकर यातायात व्यवस्था बनाए रखते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए पालिका द्वारा बैठने की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान शाह आलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, वसीम अख्तर, सागर गुप्ता, निशांत शर्मा, उमेर समसी, ऋतिक वार्ष्णेय, तुषार, सोनू, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्काउट्स-गाइड्स...