बागेश्वर, अप्रैल 5 -- नवनियुक्त यातायात निरीक्षक (टीआई) अय्यूब अली ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने यातायात शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात निरीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जवानों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उन्हें अवगत कराने को कहा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करें। अनावश्यक रूप से किसी के साथ बहस या विवाद से बचें। शांतिपूर्वक एवं संयमित तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करें। अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर ही उपस्थित रहें और बिना कारण इधर-उधर न जाएं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सतर्कता और जनसहयोग से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.