सोनभद्र, मई 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। दिन और रात में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 461 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपदभर में यह अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस टीमों ने सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 149 लोगों का चाल...