नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों को सजा नहीं देगी, बल्कि उनको जागरूक कर कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी। एक माह के 'जन जागृति अभियान' में शहर के प्रमुख चौराहों पर 'ट्रैफिक पाठशालाएं' स्थापित की गई हैं। इनमें उनको नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परंपरागत तरीके से चालान काटने के बजाय ट्रैफिक पाठशाला के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को कुछ समय के लिए रोका जाएगा और उन्हें एक इंटरैक्टिव सत्र में शामिल किया जाएगा। इस पहल का नारा है 'डिले द डिफॉल्टर्स', यानी उल्लंघनकर्ताओं को तुरंत जाने देने के बजाय उन्हें रोककर यातायात नियमों की अहमियत समझाई जाए। अधिकारियों का मानना है कि केवल जुर्माना लगाने से अक्सर वाहन चालकों के व्यवहार में ...