लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस सप्ताह के अवसर पर रविवार की रात यातायात जागरूकता को लेकर एक अनोखा अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी अमित कुमार एवं उनकी टीम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को दंडित करने के बजाय उन्हें गुलाब भेंट कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालक, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चारपहिया वाहन चालक तथा ओवरलोडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को रोका गया। पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें यातायात नियमों का महत्व समझाया और भविष्य में नियमों का पालन करने की अपील की। गुलाब का फूल देकर यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्ष...