बिहारशरीफ, मई 8 -- जुर्माने की राशि जमा करने में रूचि नहीं ले रहें वाहन मालिक जिला परिवहन कार्यालय के आदेश की हो रही अवहेलना फोटो: जिला परिवहन कार्यालय। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले के 6512 वाहन मालिकों पर जुर्माने का 13 करोड़ 55 लाख 69 हजार 955 रुपये बकाया है। यह आंकड़ा तीन माह पहले का है। हाल के तीन महीनों के जुर्माने को जोड़ने पर यह आंकड़ा और अधिक बढ़ जाएगा। वाहन मालिक जुर्माना अदा करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। एक तरह से परिवहन कार्यालय के आदेश की अवहेलना हो रही है। यह भी पढ़ें- तीन महीने पुराने ई-चालान पर बड़ी राहत, जुर्माने पर 50 फीसदी छूटजुर्माने की राशि का विवरण डीटीओ रंजीत कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंधन में की गयी कार्रवाई की यह बकाया राशि है। वाहन मालिकों व चालकों द्वारा नियमों की निरंतर अवहेलना की जा रही है। खासक...