लातेहार, मार्च 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त डिजिटल कार्रवाई की गई। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड वाहन चलाने वाले कुल 121 चालकों पर ऑनलाइन चालान काटा गया और लगभग 1,21,000 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर की गई है। इस संबंध में डीटीओ उमेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि बालूमाथ प्रखंड के थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से 53 वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जबकि लातेहार के धर्मपुर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 68 चालकों को नियमों का उल्लंघन करते हुए चिन्हित किया गया। इन सभी के खिलाफ डिजिटल चालान जारी करते हुए जुर्माना लगाया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिका...