गढ़वा, अगस्त 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरंगी में सड़क सुरक्षा टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को यातायात नियम की जानकारी दी गई। वहीं नियम का हरहाल में पालन करने के लिए आह्वान किया गया। इस दौरान बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा ने कहा कि नियम के पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क पर वाहन चालकों को मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने हिट एंड रन और गुड समरिटन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति क...