आगरा, अप्रैल 21 -- जनपद में यातायात नियम पालन को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सोमवार को 175 वाहनों के चालान किए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को टीम के साथ शहर के बिलराम गेट, नदरई तिराहा, बस स्टैंड कासगंज पर वाहनों की चेकिंग की। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग करने वाले वाहनों को रोका गया, चालकों से सवाल जबाव किए गए। यह भी पढ़ें- प्रेशर हार्न लगे होने पर 69 वाहनों के चालान यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 175 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के...