आगरा, अप्रैल 9 -- यातायात पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान में बुधवार को नियम उल्लंघन पर 173 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही चार ऑटो भी सीज किए गए हैं। 276500 रुपये का शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया है। वाहन चालकों को भविष्य में सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने बुधवार को टीम के साथ गढ़ी तिराहा, गोरहा बाईपास व कस्बा सोरों में भगवान वराह तिराहा पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग आदि के विरुद्ध कार्र...