आगरा, अप्रैल 30 -- वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर गुरुवार को एक वाहन सीज किया गया, जबकि 189 वाहनों के चालान किए गए। वाहन चालकों पर 358100 रुपये का शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शहर के बिलराम गेट चौराहा पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान डेसीबल मीटर के माध्यम से 80 डेसीबल से अधिक आवाज कर रहे 16 वाहनो चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इस दौरान एक वाहन सीज किया गया। 189 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन पर चालान किया गया। यह भी पढ़ें- वीर विनय चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान, 77 वाहनों का चालान साथ ही 358100 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...