मधेपुरा, अप्रैल 24 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को सख्ती शुरू हो गयी है। यातायाता नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से तीन दिनों के अंदर चार लाख 12 हजार रुपये वसूला जा चुका है। वाहन चेकिंग के दौरान 192 वाहन चालकों का चालान काटा जा चुका है। मालूम हो कि आएदिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायाता व्यवस्था दुरुस्त करने को सख्ती शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहनों की जांच करने के साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है। इसके अलावा इंश्योरेंस, प्रदूषण, ट्रिपल लोडिंग आदि की जांच भी की जा रही है। वाहनों की तेज रफ्तार और लहरिया कट मारने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।वाहन चेकिंग के दौरान चौपहि...