रुडकी, जून 26 -- रुड़की। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को रुड़की बस अड्डे पर अभियान चलाया। यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज कश्यप के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत ई-रिक्शा, बाइक सवारों और बस चालकों को सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं और शराब पीकर वाहन चलाने से सख्त परहेज करें। यह भी पढ़ें- यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...