मैनपुरी, जनवरी 8 -- भोगांव। कस्बा स्थित नेशनल पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के तहत प्राचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया और नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। प्राचार्य डा. एसके निमेष ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करें। साथ ही मदिरा पान कर वाहन को बिल्कुल न चलाएं। उन्होंने स्पीड लिमिट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ट्रैफिक लाइटों के पालन की भी जानकारी दी। बताया कि सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक आयोजित होगा। इस मौके पर डा. आशुतोष मिश्रा, डा. आदित्य गुप्ता, प्रो. रनवीर सिंह, अनंत मिश्रा, कीर्ति गुप्ता, नेहा, अभिनव आदि मौजूद रहे। कार सवारों ने की मारपीट, दी धमकी किशनी। ग्राम न...