अमरोहा, मार्च 11 -- मंडी धनौरा। बाबा हरदेव सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में मंगलवार का दिवस सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयंसेवियों को कार की सीट बेल्ट लगाने, बाइक पर हेलमेट पहनने व नशे में वाहन न चलाने की बावत जानकारी दी। इस दौरान अनिल कुमार, लीशा, सविता, चाहत, दीपिका राज आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे। वहीं अमर सिंह पीजी कॉलेज में रासेयो शिविर के दौरान पौधरोपण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी मुशर्रफ खान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन व प्रदूषण रोकने के लिए पौधरोपण किया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान प्रबंधक अशोक सैनी, समरपाल सिंह, निसार अहमद, अक्षी प्रजापति आदि मौजूद थे। इसके अलावा भागीरथी देवी महाविद्यालय के रासेयो शिविर में भी मंगलवार का दिवस पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.