सासाराम, दिसम्बर 12 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। यातायात नियमों के उल्लंघन में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में परिवहन विभाग ने 57 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक यातायात व परिवहन विभाग द्वारा पिछले दिनों विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया था। जिसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने संबंधित चालकों के डीएल को निलंबित कर दिया। मोटरयान निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि वाहन स्वामियों व चालकों से अपील की है है कि यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करें। उधर, बेदा बस स्टैंड के समीप वाहन चेकिंग अभियान में दो लाख 58 हजार रुपए जुर्माने की वसूली की गई है। 50 वाहनों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.