नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। यातायात पुलिस ने जिले में गुरुवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6330 वाहनों के ई-चालान किए गए। वहीं, 10 वाहनों को जब्त किया गया। हेलमेट न लगाने पर 2688, तेज गति में वाहन चलाने पर 331 और मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाने पर 49 वाहनों के चालान किए गए। विशेष अभियान के अंतर्गत नो पार्किंग के कारण 631 और विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 502 वाहनों के चालान किए गए। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...