अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा। जिले में बुधवार को भी यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त रूख अपनाया गया। जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिले में कुल 470 चालान किए गए। इसके अलावा शहर के चौराहों तथा तिराहों से अतिक्रमण हटवाया गया। एआरटीओ महेश कुमार के नेतृत्व में एलएसए तथा राना पब्लिक स्कूल के 26 वाहनों का भौतिक स्तयापन किया गया। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल की जानकारी देते हुए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.