भभुआ, मार्च 25 -- बिना वैध कागजात, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट के कर रहे थे परिचालन ई रिक्शा में यात्रियों को क्षमता से अधिक बैठाकर कर रहे थे परिचालन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मोटर वाहन अधिनियम 1988 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 40 ई-रिक्शा को जब्त किया गया। यह कार्रवाई परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जांच के दौरान कई ई-रिक्शा बिना वैध कागजात, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सड़कों पर परिचालन करते पाए गए। कई वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अनियमित तरीके से यात्रियों बैठाने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने की...