रांची, जून 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सुगम यातायात और आमजन के लिए सुरक्षित सड़क व्यवस्था बहाल रखने को रविवार को भी अभियान चलाया गया। रांची यातायात पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान में 2405 लोगों के चालान काटे गए। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट के आए। इस मामले में 1234 लोगों को जुर्माना किया गया। नो पार्किंग व सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने के सभी मामलों में 866 वाहन चालक पर जुर्माना किया गया। बिना लाइसेंस के 34, फिक्सचर लाइट के 18, काली फिल्म के पांच, सीट बेल्ट के चार, सिग्नल पर लाल बत्ती पार करने के 42, बिना वर्दी ऑटो चलाने में 21, नो इंट्री के 22, क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने के 41, तेज रफ्तार के 12, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के ...