चंदौली, मई 11 -- चंदौली। संवाददाता एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को यातायात पुलिस ने चंधासी कोयला मंडी एवं जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- "ड्रंक एंड ड्राइव" और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ चलाया गया अभियान कार्यवाही का विवरण इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जिया उड़ाने वाले कुल 178 वाहनों का चालान कर 6,07,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस टीम ने चंधासी कोयला मंडी एवं अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से पार्क किए गए कुल 147 वाहनों के विरुद्ध चालान की कारवाई करते 3,61,000 रुपया जुर्माना लगाया। साथ ही 1...