नैनीताल, जून 17 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर नियमों से बचने की कोशिश कर रहे दो बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनकी बाइकें सीज कर दीं। पुलिस के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक की पीछे की नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रही थी, जिससे पुलिसकर्मी वाहन का नंबर नोट नहीं कर सके। इसी बीच एक अन्य तेज रफ्तार बाइक भी पुलिस के पास से गुजरी, जिसमें भी पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट सीज पुलिस टीम ने आगे जाकर दोनों वाहनों को रोक लिया। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों बाइक चालकों की ओर से यातायात नि...