आगरा, अप्रैल 9 -- यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए गुरुवार को चेकिंग अभियान शहर में जारी रहा। इस दौरान सड़क पर चलते समय नियमों की अनदेखी करते मिले वाहन चालकों के चालान किए गए। कुल 189 वाहनों के चालान कर 355500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। जबकि तीन वाहनों को सीज भी किया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने एसपी ओपी सिंह के निर्देशन टीम के साथ कासगंज शहर के बिलराम नहर तिराहा, बिलराम गेट चौराहा, राजकोल्ड तिराहा पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेश...