लातेहार, जनवरी 6 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठे दिन समाहरणालय परिसर में डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव एवं डीडीसी सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने वाहन चलाते समय सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की प्रतिज्ञा ली। डीसी ने लोगों से कहा कि यातायात नियमों का पालन कर रही सड़कों पर सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्‍होने दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता करने की अपील की। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर तथा चारपहिया वाहन चालकों को...