मैनपुरी, जनवरी 1 -- नगर के डा. किरन सौजिया आईसीएसई स्कूल में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ संबोधन की शुरुआत की और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना है। यातायात नियमों का पालन कर तथा संयमित गति से वाहन चलाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने युवाओं से आत्मानुशासन के साथ वाहन चलाने क...