बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सावधानीपूर्वक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।समय अमूल्य हैं, लेकिन जीवन अमूल्य है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें और कार चलते वक्त सीट बेल्ट लगायें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने यह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कहा।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिन जागरूकता रैली हरी झंडी दिखाकर शुरू कराई।इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज है कि वह यातायात के नियमों का पालन करें।इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी लोगों को यातायात नियमों का महत्व बताया। जिला अधिकारी अवनीश कुमार राय ने कहा कि ते...