मऊ, मई 19 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न स्रोतों से प्रदान की जाने वाली सहायता की उपलब्धता एवं उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से बड़े वाहनों की पार्किंग नहीं होने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमित रूप से चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के संबंध में निर्देशित किया जाए तथा इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस और बीमा वाले स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई...