मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अलग-अलग स्थानों से 555 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही साथ सात वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 38 टीमों के सदस्यों ने चार दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरुक भी किया गया। लोगों से हेलमेट और सीज बेल्ट अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और गलत स्थानो पर पार्किंग नहीं करने को लेकर जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...