चंदौली, नवम्बर 17 -- चंदौली, संवाददाता। यातायात नवंबर माह के तहत जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 523 वाहनों का चालान किया। साथ ही 6,59,200 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। वहीं यातायात नियमों के प्रति आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक किया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों की रोकथाम के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा की निगरानी में यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों की ओर से प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात नियमों के पालन करने के लिए लोगों को जागरूक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.