सहारनपुर, जून 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोतवाली बाजार पुलिस विशेष अभियान चलाया। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे छोड़ने और प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 13 दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर चंद्रसेन सैनी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई ऐसे दोपहिया वाहन मिले, जिनमें वाहनों में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। इन वाहनों से तेज धमाकेदार आवाजें निकल रही थीं और कई वाहन प्रेशर हॉर्न तथा हूटर का प्रयोग कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा प...