सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन सभागार में यातायात एवं क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी) टीमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में यातायात निरीक्षक, सभी यातायात उपनिरीक्षक तथा थाना रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल और बभनी की सीसी टीमों ने भाग लिया। इस दौरान यातायात प्रबंधन, प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क सुरक्षा उपायों और जनजागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस महानिदेशक की तरफ सेजारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिल...