मऊ, जून 2 -- मऊ। जिले में चल रहे यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, सायरन, फॉल्ट नम्बर प्लेट व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक यातायात क्रिश राजपूत ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेन्सर में 358 चालान, प्रेशर हॉर्न में 170 चालान, फॉल्ट नम्बर प्लेट में 525 चालान तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालो के विरुद्ध 108 चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर दो दिन में 449 चालान, जिनमें 137 चालक नशे में मिले यह भी पढ़ें- अयोध्या-415 वाहनों का चालान, 39 लाख जुर्माना ठोंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...