मैनपुरी, फरवरी 23 -- हैक्स सिक्योरिटी सर्विसेस एंड इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड मैनपुरी ऑफिस में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टेक्नीशियन एवं ऑफिस स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। यातायात प्रभारी ने कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और पालन करने के लिए जागरूक किया। सोमवार को हैक्स कार्यालय में यातायात प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चंदेल एवं नरेंद्र सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। कर्मचारियों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन के बारे में बताया गया। टीएसआई ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सड़क पर निकलकर यातायात कर्मियों और कार्यालय के कर्...