अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- डे-केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक राजकीय संग्रहालय के सभागार में हुई। बैठक में सदस्यों ने नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। यातायात, सफाई व्यवस्था आदि में सुधार की मांग की। सदस्यों ने बैठक के लिए संग्रहालय का सभागार उपलब्ध कराने पर डीएम अंशुल सिंह व संग्रहायल के निदेशक डॉ. चन्द्र सिंह चौहान का आभार जताया। समस्याओं पर चर्चा कर कहा कि यातायात की समस्या व सफाई व्यवस्था को लेकर जल्द मेयर से मुलाकात की जाएगी। साथ ही निर्णय लिया कि डे-केयर संस्था की ओर से एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें सामाजिक विषयों के साथ साथ डे-केयर के क्रियाकलापों को भी प्रकाशित किया जाएगा। डॉ. जेसी दुर्गापाल ने बताया कि वृद्ध जनों के लिए चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। यहां डॉ. गोकुल सिंह रावत, एमसी काण्डपाल, किशोर जोशी, डॉ. अरुण पंत, आनन्द सिंह...